फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are not getting laborers for harvesting crops, farmers are booking advance for harvesting wheat

फसल कटाई के लिए किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर, गेहूं कटाई के लिए एडवांस बुकिंग कर रहे किसान

Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting laborers for harvesting crops, farmers are booking advance for harvesting wheat
सतनाली व आसपास के क्षेत्र में सरसों कटाई का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। वहीं गेहूं कटाई के लिए मजदूरों की समस्या खड़ी हो रही है। किसान भी अपनी गेहूं की फसल कटाई के लिए एडवांश में मजदूरों की बुकिंग कर रहे हैं। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में गेहूं कटाई का काम शुरू हो जाएगा लेकिन किसानों को अभी से मजदूरों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

इस बार सतनाली क्षेत्र में प्रवासी मजदूर कम पहुंचने के कारण भी अधिकांश किसानों ने परिवार सहित खेतों में सरसों की कटाई पूरी की है। गत वर्ष की तुलना में इस बार मजदूरों की दिहाड़ी व ठेके पर फसल कटाई के रेट भी बढ़ गए हैं। क्षेत्र के कंबाइन संचालकों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। गांवों में मजदूरों की उपलब्धता के आधार पर कटाई के अलग-अलग रेट भी मजदूरों द्वारा निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

500 से 800 तक बढ़े कटाई के रेट
किसान रामसिंह, महिपाल, प्रताप सिंह, जीवनराम और राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि फसल कटाई के समय हर बार मजदूरों की आवश्यकता होती है लेकिन इस बार मजदूरों की कमी है। गांवों में पिछले वर्ष प्रति एकड़ कटाई का रेट 2 क्विंटल अनाज था, वहां अब अढ़ाई से तीन क्विंटल तक की मांग हो रही है। पिछले साल कंबाइन से कटाई का रेट 2000 से 2200 रुपये प्रति एकड़ था मगर इस बार यह भी बढ़कर 2500 से 3000 रुपये तक पहुंच गया है। कंबाइन संचालक किशन लाल ने बताया कि पेट्रो पदार्थों की कीमत में वृद्धि के कारण वे रेट बढ़ाने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed