फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Facilities will be increased in Koriyawas Medical College by Rs 141 crore: Aarti Rao

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में 141 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं : आरती राव

Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased in Koriyawas Medical College by Rs 141 crore: Aarti Rao
फोटो नंबर-12कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। संवाद
नारनौल। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के बाद स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं की जानकारी दी। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार व बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 141 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए करीब 1400 पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम और स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड को मांग भेजी गई है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को बेहतर और तेज चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास मेडिकल कॉलेजों को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में 70 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा भी जारी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक गरीब परिवारों के इलाज के लिए 1400 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed