फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Expert lecture on Quality Management System was organised at HCU

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम पर विशेषज्ञ व्याख्यान कराया

Tue, 17 Mar 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Expert lecture on Quality Management System was organised at HCU
फोटो संख्या:70- विशेषज्ञ व्याख्यान में मुख्य वक्ता नरेंद्र कुमार का स्वागत करते कुलपति प्रो. टं
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। ट्रांस एसीएनआर के महाप्रबंधक (क्यूए एंड क्यएमएस) नरेंद्र कुमार मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच भविष्य में संभावित सहयोग पर अपने विचार साझा किए। व्याख्यान में विशेषज्ञ वक्ता नरेंद्र कुमार ने व्याख्यान में उद्योग जगत के व्यापक अनुभव व व्यावहारिक ज्ञान को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

उन्होंने समकालीन व्यावसायिक परिदृश्य में गुणवत्ता प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया। सत्र के दौरान मानक, कार्यप्रणाली व संगठन सहित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंधन अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष माथुर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे व्याख्यानों के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ. अनुराग बाल्डेर, डॉ. सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed