फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Exercise caution while irrigating the fields; keep a safe distance from iron pipes.

Mahendragarh-Narnaul News: खेत में सिंचाई करते समय रहें सावधान, लोहे के पाइप से बनाएं दूरी

Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Exercise caution while irrigating the fields; keep a safe distance from iron pipes.
सिहमा। खेतों में सिंचाई के दौरान बिजली लाइनों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि बिजली की लाइनों के नीचे या आसपास सिंचाई करते समय लोहे के पाइप की जगह प्लास्टिक के पाइप का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

एसडीओ अमित सोनी ने बताया कि किसान फसलों की सिंचाई के लिए पाइप का उपयोग करते हैं। पाइप को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय कई बार वह अनजाने में ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के संपर्क में आ जाता है।
विज्ञापन

लोहे का पाइप बिजली की तार से छूने पर करंट प्रवाहित कर सकता है। इससे पाइप पकड़ने वाले किसान के साथ आसपास मौजूद लोगों को भी करंट लगने का खतरा रहता है। यह हादसा जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों के आसपास सिंचाई के लिए प्लास्टिक पाइप अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प है। हालांकि, इसे उठाते और ले जाते समय भी सावधानी जरूरी है।

विभाग ने किसानों से खेतों में बिजली लाइनों के नीचे या आसपास लोहे की रॉड, पाइप, कृषि उपकरण या अन्य लंबी वस्तुएं ले जाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed