फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Excesses will not be tolerated: Bajrang Garg

ज्यादती बर्दाश्त नहीं : बजरंग गर्ग

Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Excesses will not be tolerated: Bajrang Garg
फोटो संख्या:51- श्री गोपाल गोशाला धोलपोश आश्रम में बजरंग गर्ग को सम्मानित करते गोशाला स्टाफ व व
महेंद्रगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का महेंद्रगढ़ में व्यापारियों ने कई स्थानों पर स्वागत किया। समस्याएं प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के समस्त रखीं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में व्यापारी और उद्योगपतियों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी सरकारी अधिकारी ने निजी स्वार्थ के लिए आम दुकानदार को तंग किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऑनलाइन व्यापार बड़े-बड़े मॉल खुलने के कारण छोटे व्यापारियों का व्यापार ठप होता जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी कंपनियां ऑनलाइन खाद्य सामान, घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रिक, कपड़ा, सब्जी-फल आदि सारा सामान बेचेंगे तो छोटे व मध्यम लाखों व्यापारी दुकान खोलकर क्या करेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश में गली, मोहल्ले व बाजारों में छोटे व्यापारी जो व्यापार कर रहे हैं वह बर्बादी के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाना चाहिए। यदि सरकार ने छोटे व मध्यम व्यापारियों की तरफ ध्यान नही दिया तो देश व प्रदेश ओर ज्यादा बेरोजगारी फैल जाएगी। व्यापारी के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर व दुकान में आग लगने पर पूरा मुआवजा सरकार को देना चाहिए। दुकान में आग लगने पर उसके पास कुछ बचता नहीं है। व्यापारी के पास अपने परिवार का पालन पोषण करने का एकमात्र साधन दुकान होती है। सरकार को व्यापारियों की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed