{"_id":"66a684f17da667b2e00e5be5","slug":"every-person-must-plant-a-tree-in-the-name-of-his-mother-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111068-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हर व्यक्ति मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हर व्यक्ति मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाए
Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:53-बाबा बच्चन पुरी आश्रम झाडली में पौधरोपण करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। श्रावण मास के महीने में गांव झाड़ली में मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली टीम की द्वारा बाबा बच्चन पुरी आश्रम में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। आश्रम के महंत अनमोल पुरी द्वारा 95 पौधे जिसमें अशोका, बड़, पीपल, नीम के पौधे लगाए गए व उनमें ट्री गार्ड लगाकर पौधों को सुरक्षित किए गए। उन्होंने आमजन से निवेदन किया कि पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए पौधों का बड़ा महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से एक पेड़ मां के नाम मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के तहत अपने, भाई बहन के जन्म दिवस, अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
समाजसेवी संजीव शर्मा व उनकी टीम के द्वारा अपने निजी कोष से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाए गए। राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि हमारी टीम के द्वारा अब तक शहरी क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक पौधे लगाए गए है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बरसात के पानी के एक-एक बूंद को हमें सजोए रखना है। पानी को बर्बाद ना होने दे जल ही जीवन है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश फौजी, समाजसेवी विजय शर्मा, बलराम फौजी, निखिल शर्मा झाड़ली, देवेंद्र शर्मा, हर्ष शर्मा, हिमांशु शर्मा, अरुण शर्मा मौजूद रहे।