{"_id":"676310300c342b3ed60d300f","slug":"every-household-should-get-pure-water-from-tap-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113921-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रत्येक घर को नल से शुद्ध पानी मिलना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रत्येक घर को नल से शुद्ध पानी मिलना चाहिए
Wed, 18 Dec 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। जल शक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल और स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा सामुदायिक केंद्र सतनाली में खंड की ग्राम जल एवं सीवर समिति के सदस्य, पीआरआई के सदस्यों की क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने कहा कि प्रत्येक घर को नल से शुद्ध पानी मिलना चाहिए, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इसके साथ-साथ उन्होंने नल जलमित्र व जल जीवन मिशन में स्वयं सहायता समूह की महिला के कार्यों के बारे में जानकारी दी। खंड संसाधन समन्वयक अशोक कुमार ने 15 वें वित्त आयोग के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। आजीविका मिशन से खंड कलस्टर कोआर्डिनेटर दिव्या शर्मा ने आजीविका मिशन में महिलाओं की भूमिका के बारे में अवगत करवाया। सभी ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह के विस्तार व गठन करने के बारे में भी आग्रह किया।
बीआरसी पूजा ने ग्राम जल एवं सीवर समिति के सदस्यों को समिति के कार्य व अधिकारों, पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जीवाणु परीक्षण किट के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे जांच कैसे करें, गंदे पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव जल जीवन मिशन, खुले चल रहे नलों पर टोटी लगवाने, पानी की बर्बादी को रोकने के बारे में चर्चा की गई। वहीं लैब से विकास ने पेयजल की रसायन जांच करने बारे में जानकारी दी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह ने पेयजल व्यवस्था के रखरखाव व संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ग्राम जल एवं सीवर समिति के सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं तो गांव में हर व्यक्ति को निरंतर स्वच्छ पेयजल बिना किसी रुकावट के मिल सकता है।
विज्ञापन
खंड संसाधन समन्वयक इंद्रजीत ने कहा कि पानी जीवन के लिए बहुत जरूरी है। पानी का सदुपयोग करना चाहिए। इस मौके पर 25 ग्राम पंचायतों के पीआरआई सदस्य सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी वर्कर, पंप ऑपरेटर, स्वयं सहायता समूह और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य उपस्थित थे। जिनको जल जीवन मिशन की बुकलेट भी दी गई।
कार्यक्रम में संचालन बीआरसी मोहित ने किया। इस मौके पर सतनाली की सरपंच मनीषा, सरपंच दिनेश कुमार, बिनोद कुमार, सरपंच राजेंद्र प्रसाद, सरपंच बिंदर, सरपंच बिजेंद्र, सरपंच सुरेंद्र, सरपंच राजेंद्र, सरपंच चंद्रप्रकाश, सरंपच कर्मपाल, सरपंच सुनीता, जेई हरीश, अनीता मौजूद रहे।