{"_id":"695c208ebd42b1c88601e9e0","slug":"ent-surgeries-will-begin-at-the-hospital-from-the-15th-benefiting-a-population-of-70new0000-narnol-news-c-203-1-mgh1006-123004-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में 15 से शुरू होंगे ईएनटी ऑपरेशन, 7 लाख आबादी को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल में 15 से शुरू होंगे ईएनटी ऑपरेशन, 7 लाख आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 नागरिक अस्पताल में ओपीडी में खड़े मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में ईएनटी (कान, नाक और गला) ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग ने प्राथमिक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब विभाग 15 जनवरी से सुविधाएं शुरू करने की तैयारी में है। इससे तीन खंडों की 7 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले साल घुटनों व कूल्हों की मरम्मत और प्रत्यारोपण, हर्निया, रसोली, अपेंडेक्स आदि ऑपरेशन की शुरुआत की गई। अब नए साल में विभाग ने लोगों को ऑपरेशन की नई सौगात प्रदान की है। फिलहाल पूरे जिले में केवल नारनौल के नागरिक अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है।
विभाग की ओर से ऑपरेशन के लिए आवश्यक उपकरण की खरीदारी की गई है। ऑपरेशन के लिए भवन में कक्ष नंबर 2 का चयन किया है और इसमें ही ईएनटी ऑपरेशन की सुविधाएं शुरू की जाएंगी। ऑपरेशन के लिए ओटी कक्ष की सभी व्यवस्थाएं पूरी होंगी। इसके बाद नाक का टेढ़ापन व नाक से संबंधित बीमारियों का ऑपरेशन के माध्यम से उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल कक्ष बंद है और विभाग की ओर से ऑपरेशन शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। इसमें बतौर सर्जन डॉ. जितेंद्र मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। अब 15 जनवरी तक कमरे को ओटी का रूप दिया जाएगा और इसमें सभी उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
फिलहाल लोग निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं जबकि कुछ गांवों के लोग दूसरे जिलों या नारनौल जाते हैं। इससे लोगों को काफी दूर की भागदौड़ करनी पड़ती है और आर्थिक खर्च भी अधिक आता है।
चिकित्सकों के अनुसार निजी अस्पतालों में सामान्य ऑपरेशन पर कम से कम 10 से 20 हजार रुपये का खर्च आता है। इसके साथ ही मरीजों व तीमारदारों को आवागमन का भी खर्च भी वहन करना पड़ता है।
-- -- -- --
महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली की आबादी को भी मिलेगा लाभ
नागरिक अस्पताल में सुविधा शुरू होने पर कनीना, सतनाली व महेंद्रगढ़ खंड के लोगों को सुविधा प्रदान होगी। इसके बाद तीनों खंडों की 7 लाख आबादी को पास में ही सुविधाएं मिलेगी और निशुल्क ऑपरेशन से आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। इसके लिए मरीजों को दूसरे जिलों व निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
-- -- -- -- -
वर्जन:
विभाग की ओर से मरीजों को इस सुविधा का लाभ 15 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। ईएनटी ऑपरेशन के लिए लगभग औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और अब कक्ष तैयार कर ऑपरेशन भी शुरू किए जाएंगे। -जयप्रकाश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़