फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Empowered Women Campaign launched on International Women's Day

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चलाया सशक्त नारी अभियान

Mon, 09 Mar 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Empowered Women Campaign launched on International Women's Day
फोटो संख्या:59- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा ग्रामीण बैंक में  आयोजित कार्यक्रम में हिस् - फोटो : टूंडला में बढ़ती गैस कीमतों पर प्रदर्शन करते सपाई संगठन
महेंद्रगढ़। हरियाणा ग्रामीण बैंक ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सशक्त नारी समृद्ध हरियाणा अभियान चलाकर महिलाओं को सशक्त किया। शहर के निजी रेस्टोरेंट में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, मस्ती, स्वादिष्ट भोजन और विशेष मोमेंटो भेंट के साथ उत्सव मनाया गया।सीनियर मैनेजर राजेश गुर्जर ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक, हरियाणा का ब्रांच के हिसाब से सबसे बड़ा बैंक है। बैंक का मुख्य उद्देश्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सशक्त नारी समृद्ध हरियाणा अभियान चलाया गया। इस अभियान को क्षेत्र की 60 शाखाओं ने सफल बनाया और कुल 94 लोन वितरित किए गए। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंध पुष्पा यादव, मुख्य प्रबंधक कीर्ति अग्रवाल, प्रबंधक अनीशा यादव, सोनिका सांगवान, ट्विंकल मीणा, अनीता यादव, कोमल बनवाल, प्रिया सहित अन्य महिला अधिकारी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed