{"_id":"68a3643d3291ced1a8007e74","slug":"employment-fair-in-government-womens-college-on-20th-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128478-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय में रोजगार मेला 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय में रोजगार मेला 20 को
विज्ञापन
नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आगामी 20 अगस्त को सुबह 9 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियों व बैंक के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई बैंक, नारनौल, जी4एस सिक्योरिटी सर्विस गुरुग्राम, एआरजीएल मानसेर, जय भारत मारुति गुरुग्राम, रोकी यूएनओ मिंडा रेवाड़ी आदि कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई व डिप्लोमा पास बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र व योग्यता के दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि जिन प्रार्थियों ने अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है वह प्रार्थी रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर पंजीकरण करवाकर इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।