फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees of the Municipal Employees Union unit protested by wearing black badges

Mahendragarh-Narnaul News: नपा कर्मचारी संघ इकाई के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Employees of the Municipal Employees Union unit protested by wearing black badges
फोटो 24नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते। संवाद
नारनौल। नारनौल नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल ने समान काम समान वेतन का 2017 का बकाया एरियर न देने पर मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले कर्मचारी आठ दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों की यह कार्मिक भूख हड़ताल तीन दिन तक चलेगी। साथ ही कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर झाड़ू प्रदर्शन भी किया। इस दौरान नगर प्रशासन ने कर्मचारियों से बैठकर बातचीत की। ईओ दीपक गोयल ने कर्मचारियों को पूर्ण रूप से आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांगों का समाधान किया जाएगा, लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।

प्रधान सुरेश कुमार जैदिया तथा नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर झाड़ू प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला प्रधान राहुल सारवान, सचिव महावीर प्रसाद, सुनील राज्य कैशियर, महेंद्रसिंह संगलिया, सुनील बोयत, मनोज कुमार, भूपेंद्र दरोगा, प्रताप दरोगा, देवानंद, गिरवर दरोगा, आशु, धर्मेंद्र, संतलाल, विक्रम, कमल, दीपक, विक्की, रोशन, मनोज देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, कृष्णा देवी, ममता देवी, बबली देवी, कांता देवी, मंजू देवी व सुनीता देवी सहित समस्त कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed