फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   employee and watchman who went to serve court summons were beaten up In Narnaul

Narnaul: कोर्ट का सम्मन देने गए कर्मी व चौकीदार के साथ की मारपीट, जान बचाकर भागे; मामला दर्ज

Fri, 12 Jul 2024 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Jul 2024 02:43 PM IST
सार

पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब उसके साथ गए चौकीदार अशोक को जांच में गवाही करने के लिए कहा तो अंदर से बाबूलाल जो अनोखी बाई का पति है, वह बाहर आया। उसने आते ही चौकीदार अशोक को धक्का दिया और कहा कि यह हमारी जांच कैसे कर सकता है।

विज्ञापन
employee and watchman who went to serve court summons were beaten up In Narnaul
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल क्षेत्र में कोर्ट का सम्मन देने गए कर्मचारी व चौकीदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों ने मौके से भागकर जान बचाई और डायल 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वहीं अपने कुत्ते से भी कटवाया है। निजामपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में पंचकुला के गांव बीड़ घग्गर निवासी प्रवीण ने बताया कि

विज्ञापन


वह नारनौल अदालत में बतौर प्रोसेस सर्वर के पद पर नौकरी करता है। 10 जुलाई को राजबाला उर्फ बाला देवी बनाम मनीराम मामले को लेकर गांव ताजीपुर गया था। इस दौरान वहा पर अनोखी बाई पत्नी बाबूलाल मिली। जब उसको सम्मन लेने के बारे में कहा तो उसने सम्मन लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब उसके साथ गए चौकीदार अशोक को जांच में गवाही करने के लिए कहा तो अंदर से बाबूलाल जो अनोखी बाई का पति है, वह बाहर आया। उसने आते ही चौकीदार अशोक को धक्का दिया और कहा कि यह हमारी जांच कैसे कर सकता है। जब उसने ऐसा करने से रोका तो बाबूलाल ने उसे भी थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि सारे फसाद की जड़ तू ही है, आज तुझे और तेरे कोर्ट के सारे कागज जला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी अंदर से उसका बेटा डंडा लेकर आया और डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद वह और चौकीदार अशोक बाहर की तरफ भागने लगे। तभी पीछे से बाबूलाल आया और उसे और चौकीदार को बाहर जाने से रोक लिया। उन्होंने कहा कि कहा कि आज तुझे जान से मार कर तुझे और तेरे सम्मन का किस्सा यही खत्म कर देंगे। बाबूलाल का बेटा अंदर से आया और कहा पापा इसे पकड़ों अगर यह जिंदा वापस चला गया तो परेशानी कर देगा।


इस दौरान बाबूलाल और उसके बेटे को उसके घरवालों और पड़ोसियों ने पकड़ लिया। जिसकी वजह से वहां से भागने में कामयाब हो गए। घर से दूर जाने के बाद डायल 112 को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ निजामपुर थाने में गई। पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed