फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Emphasis on making the nutrition campaign successful

Mahendragarh-Narnaul News: व्याख्यान में पोषण अभियान सफल बनाने पर जोर दियार

Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making the nutrition campaign successful
फाेटो नंबर-10महिला कॉलेज में पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अति​थि। स्त्
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की ओर से पोषण माह के तहत विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य यशपाल शर्मा ने बताया कि पोषण माह 2024 पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में कार्रवाई को प्रेरित करने वाला एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है। उन्होंने कहा कि अपने सातवें चरण में इस वर्ष पोषण माह अभियान का ध्यान एनीमिया की रोकथाम, वृद्धि निगरानी, सुशासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रभावी सेवा वितरण पोषण भी पढ़ाई भी और पूरक पोषण पर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि 2018 से पूरे देश में छह पोषण माह और पोषण पखवाड़े आयोजित किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सातवां राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है। पोषण अभियान प्रधानमंत्री की समग्र पोषण योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए समग्र रूप से पोषण संबंधी परिणामों को बेहतर बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed