{"_id":"655a49b709e60ef8a00f7580","slug":"elders-are-our-precious-heritage-we-learn-lifes-lessons-from-their-blessings-omprakash-narnol-news-c-196-1-sroh1013-6541-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग हमारी अनमोल धरोहर, इनके आशीर्वाद से मिलती है जीवन की सीख : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग हमारी अनमोल धरोहर, इनके आशीर्वाद से मिलती है जीवन की सीख : ओमप्रकाश
Sun, 19 Nov 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि चौधरी सूरजाराम जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन देश के लिए लगाया उन्हीं की आन-बान व रक्षा के कारण देश सुरक्षित है। बुजुर्ग हमारी अनमोल धरोहर, इनके आशीर्वाद से जीवन में सीख मिलती है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ने की सीख मिलती है। वे रविवार को क्षेत्र के गांव गहली में स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सूरजाराम व धनपति देवी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि सतबीर सिंह, राजबीर सिंह, जगबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद व उनका परिवार बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने पूर्वजों की मूर्ति लगवाकर आने वाले पीढ़ी को पूर्वजों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि चौधरी सूरजाराम व धनपति देवी समाज सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सिंह, सतबीर, सुभाष चंद, राजबीर, गुरदीप, पृथ्वी सिंह, प्यारेलाल, रामपाल, करण सिंह, सतबीर बड़ेसरा व विकास आदि मौजूद रहे। संवाद