फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Efforts underway for Alwar-Rohtak railway line: Mahant Balak Nath

अलवर-रोहतक रेलवे लाइन के लिए प्रयास जारी : महंत बालक नाथ

Tue, 31 Aug 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Efforts underway for Alwar-Rohtak railway line: Mahant Balak Nath
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में सोमवार को श्रीकृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अलवर के सांसद महंत बालकनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, विधायक राव दान सिंह, विधायक सीताराम यादव, विधायक लक्ष्मण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज ने की। इस मौके पर प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद बालक नाथ ने कहा कि हमें भगवान का कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप भगवान को भूलोगे तो आपकी बुद्धि विनाश की ओर अग्रसर होगी। आपके मन में ऐसे भाव आएंगे कि पाप करने के एवं मानव सभ्यता दूषित करने के भाव आएंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़, यदुकुल का गौरवशाली इतिहास रहा है। अहीर रेजिमेंट अहीरों का हक है और सरकार का इस पर सकारात्मक रुख है। उन्होंने कहा कि अलवर महेंद्रगढ़ दादरी रोहतक रेलवे लाइन के लिए वे भी प्रयासरत है। जल्द ही इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि तालिबान में हमारे बुजुर्गों की ससुराल थी। धृतराष्ट्र का विवाह तालिबान के गंधार की राजकुमारी गांधारी के साथ हुआ था। वो हमें आंखें नहीं दिखा सकता। उन्होंने कहा कि कन्हैया हमारी आस्था है और विश्वास है। जब-जब धरती पर पापों का घड़ा भरा तब-तब भगवान ने धरती पर अवतार लिया है। मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 1.61 लाख रुपये, विधायक राव दान सिंह ने 1.51 लाख, विधायक सीताराम एवं विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक-एक लाख रुपये यादव सभा को देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव, महावीर डीपी लावन, बाबू जगदीश, डॉ. राजवीर यादव, डॉ. रामपाल यादव, पारुल राव, संतोष पीटीआई, यादव महासभा न्यूजर्सी अमेरिका के प्रधान डॉ. मुकेश राव, युवा नेता अजय सीगड़िया, लकी सीगड़िया, बलवंत बोहरा, कप्तान राजेंद्र खेड़ा, प्रोफेसर बस्तीराम खेरवाल, एडवोकेट धर्मवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
इस मौके पर हिमानी यादव ने कलयुग मारै बैठ्या कुंडली, अब हर घर में रावण बैठा, इतने राम कहां से लांऊ, शानदार कविता प्रस्तुत की। बीजेआरडी स्कूल की छात्राओं ने राधा-कृष्ण की भूमिका में नृत्य की प्रस्तुति दी। गांव शेखा की याशिका ने एक से एक आसन की प्रस्तुतियां दी।
-----------------------------
ये रखीं मांगें
- भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट बनाई जाए।
- रेजांगला शहीद शौर्य स्मारकों तथा संग्रहालयों के निर्माण की मांग।
- अलवर से रोहतक रेलवे लाइन वाया नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखीदादरी बिछाई जाए।
- महेंद्रगढ़ में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स या खेल अकादमी में स्थापित की जाए।
- खुडाना में प्रस्तावित आईएमटी पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाया जाए।
- हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पिछड़ा वर्ग 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया जाए।
- हकेंविवि का नामकरण श्रीकृष्ण केंद्रीय विश्वविद्यालय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed