{"_id":"686030f06a89e3c873003764","slug":"earthquake-tremors-were-felt-in-narnaul-salimabad-was-the-epicentre-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126498-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में भूकंप के झटके महसूस किए गए, सलीमाबाद रहा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में भूकंप के झटके महसूस किए गए, सलीमाबाद रहा केंद्र
Sat, 28 Jun 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24भूकंप क्षेत्र को दर्शाता मानचित्र।
नारनौल। नारनौल सहित आसपास के गांवों में शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र महेंद्रगढ़ जिले का सलीमाबाद रहा है।
इस भूकंप का असर सलीमाबाद से करीब 70 किलोमीटर तक असर महसूस किया गया है। जिले के तहसीलों और नारनौल सहित आसपास के गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। जब भूकंप आया तो आमजन डर गए। लोग मकान और दुकानों से बाहर आ गए।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ और भूगोलविद डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि केंद्र जिला महेंद्रगढ़ के गांव सलीमाबाद में अक्षांश 28.25 और देशांतर 76.18 में रहा है। इस भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही। धरती के अंदर 5 किलोमीटर गहराई रही है। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप का मुख्य कारण प्लेट टेक्टोनिक्स प्रकिया ही है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-देहरादून फाल्ट लाइन पर महेंद्रगढ़ जिले से कुछ हिस्सा रेवाड़ी, झज्झर व रोहतक होते हुए पानीपत और इसके बाद उत्तराखंड में देहरादून तक के शहर आते हैं। दिल्ली एनसीआर में पांच फाल्ट लाइन है। इनमें महेंद्रगढ़-देहरादून, दिल्ली-मुरादाबाद, दिल्ली-सरगौधा रिज और दिल्ली-हरिद्वार रिज शामिल है। इन फाल्ट लाइन में ही जमीन की अंदरूनी प्लेट आपस में टकराती है और हलचल पैदा होती है।