{"_id":"67dc5cc6d1ce2014320d23bc","slug":"e-procurement-portal-updated-gate-passes-can-now-be-issued-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122527-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ई खरीद पोर्टल को किया गया अपडेट, अब जारी किए जा सकते हैं गेटपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ई खरीद पोर्टल को किया गया अपडेट, अब जारी किए जा सकते हैं गेटपास
Thu, 20 Mar 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 08सरसों की आवक नहीं होने के कारण सूनी पड़ी नई अनाज मंडी। संवाद
- फोटो : बांदा-नरैनी मार्ग पर गिरवां में जाम में फंसे वाहन।
नारनौल। जिले की सभी 6 मंडियों में खरीद शुरू होने के करीब 6 दिन बाद वीरवार शाम ई खरीद पोर्टल पर मंडियों के नाम को अपडेट किया गया।
पोर्टल पर मंडियों के नाम अपडेट हो जाने के बाद अब गेटपास जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि जिले की सभी मंडियों में शनिवार से सरसों की खरीद शुरू की गई थी, लेकिन ई खरीद पोर्टल पर जिले की 6 मंडियों के नाम अपडेट नहीं किए गए थे। इस कारण अगर कोई किसान सरसों की बिक्री के लिए मंडी आता भी तो गेटपास जारी नहीं किए जा सकते थे।
जिले में अभी सरसों कटाई का कार्य किया जा रहा है। जिस कारण किसान सरसों की फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचे वरना गेटपास नहीं मिलने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। खरीद शुरू होने के साथ ही मंडियों में अव्यवस्था भी फैल सकती थी। हालांकि अब मंडियों के नाम अपडेट होने के बाद गेटपास सुचारू रूप से जारी किए जाएंगे। बता दें कि प्रदेश की सभी मंडियों से करीब 2 लाख 64 हजार मिट्रिक टन सरसों की खरीद का कोटा केंद्र के लिए निर्धारित किया गया है। कोटा पूरा होने के बाद प्रदेश के लिए खरीद की जाएगी जिसके तहत हैफेड और वेयर हाउस व्यापारियों द्वारा सरसों की खरीद करेंगे।
वर्जन :
ई खरीद पोर्टल पर मंडियों के नाम अपडेट हो चुके हैं। गेटपास सुचारू रूप से जारी करने की व्यवस्था मार्केट कमेटी द्वारा की गई है। किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में साफ-सफाई, शौचालय और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की गई है।-नुकुल यादव, मार्केट कमेटी सचिव, नारनौल।