फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   E-Bhoomi portal will be reopened for the consent of the villagers.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीणों की सहमति के लिए फिर खोला जाएगा ई-भूमि पोर्टल

Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
E-Bhoomi portal will be reopened for the consent of the villagers.
फोटो संख्या:70- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आईएमटी को लेकर सरपंचों व अ​धिकारियों से बैठक लेती  ए
महेंद्रगढ़। आईएमटी की भूमि अधिग्रहण के लिए खुडाना, आदलपुर व खरकड़ा गांव के किसानों के लिए ई-भूमि पोर्टल फिर से खोला जाएगा। यह बात सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित विधायक कंवर सिंह यादव, एसडीएम कनिका गोयल व ग्रामीणों के बीच हुई बैठक में कही गई।
विज्ञापन

आठ साल पहले आईएमटी खुडाना का शिलान्यास होने के बावजूद यह परियोजना धरातल पर नहीं उतरी है। वर्ष 2019 के बाद दो बार विधानसभा चुनावों व एक बार विधानसभा में यह मुद्दा उठने के बाद भी महज तीन बार ई-भूमि पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

अब इसके लिए फिर से ई-भूमि पोर्टल खोला जाएगा। इस दौरान महेंद्रगढ़ के विधायक व एसडीएम ने खुडाना, आदलपुर व खरकड़ा गांव के सरपंचों व संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन अधिग्रहण व ई-भूमि पोर्टल बारे चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कनिका गोयल ने कहा कि जिले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से घोषित आईएमटी की भूमि अधिग्रहण के लिए अगस्त में ई-भूमि पोर्टल खोला गया था। इच्छुक किसानों को अपनी मर्जी से भूमि अधिग्रहण की सहमति जतानी थी लेकिन किसी कारण कुछ किसान पंजीकरण नहीं कर पाए थे।
विधायक ने कहा कि किसान अपनी जमीन देने की सहमति पोर्टल पर दे सकते हैं। एसडीएम कनिका गोयल ने उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ई भूमि पोर्टल पर आने वाली समस्याओं के बारे चर्चा की और पोर्टल में आने वाली समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।
विधायक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन की कीमत अपलोड करें या शपथ पत्र (एफिडेविट) देकर अपनी सहमति और निर्धारित दर बताएं। सरकार किसानों की निर्धारित दर पर जमीन लेने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र में कुछ जमीन पंचायत की है जबकि कुछ हिस्सा अरावली पर्वतमाला और वन विभाग की श्रेणी में आता है जिसे नियमों के तहत अधिग्रहित नहीं किया जा सकता। इसी कारण अब निजी जमीन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
सरकार का प्रयास है कि किसानों को संतुष्ट करते हुए उनकी सहमति से उचित मुआवजा दिया जाए ताकि आईएमटी की स्थापना हो सके। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और इलाके का औद्योगिक विकास भी होगा।

इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, संदीप मालड़ा व आकोदा, आदलपुर, खुडाना गांवों के सरपंच व पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed