{"_id":"69371c352504f9a2dd0fef54","slug":"drug-addiction-is-not-only-destroying-one-person-but-the-entire-society-inspector-in-charge-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133257-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर रहा नशा : इंचार्ज निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर रहा नशा : इंचार्ज निरीक्षक
Tue, 09 Dec 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 27गांव भोजावास में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देती निरीक्षक
नांगल चौधरी। नशा मुक्ति अभियान की इंचार्ज निरीक्षक शारदा देवी ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति, बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ियों और पूरे समाज को खोखला कर देता है। यह बात उन्होंने भोजावास गांव में आयोजित एक विशेष जन-जागरूकता अभियान में कही।
यहां पुलिस ने लोगों के साथ सीधा संवाद करते हुए नशा, महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड और पॉक्सो एक्ट जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस की भूमिका केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक अभिभावक की तरह उन भटके हुए युवाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए भी प्रतिबद्ध है जो नशा छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की।
महिला थाना नारनौल से एसआई मनीषा ने उपस्थित महिलाओं को डायल-112, ट्रिप मॉनिटरिंग और पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों का आह्वान किया कि वे अपने साथ या आस-पास होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार या अप्रिय घटना के खिलाफ निडर होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।