फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drains will be cleaned before monsoon

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले होगी नालों की सफाई

Tue, 08 Apr 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned before monsoon
फोटो नंबर-06मोहल्ला नलापुर में गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद - फोटो : गेहूं की बाली तोड़कर दानों का आकलन करते किसान मिहीलाल।
नारनौल। शहर में स्वच्छता पर ग्रहण लगा रहे गंदगी से अटे नालों की मानसून से पहले सफाई के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ हुडा सेक्टर में अंडरग्रांउड बनी स्ट्रॉम वाटर लाइन की भी सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने सफाई के लिए 40 लाख रुपये का बजट तैयार कर लिया है। जैसे ही यह बजट पास होगा तो शहर के नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस 40 लाख रुपये के बजट में छलक नाला शामिल नहीं है। इसके अलावा जितने भी नाले हैं उन सबकी सफाई की जाएगी। लंबे समय से शहर के नालों की सफाई नहीं होने के कारण ये गंदगी अटे पड़े हैं। कई जगह ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर बहता रहता है।
विज्ञापन

मोहल्लों व बाजारों में बने नालों की सफाई नहीं होने के कारण जहां वातावरण दूषित रहता है। वहीं इनसे मच्छर भी पनपते हैं। नगर परिषद ने अभी नालों की सफाई बजट तैयार किया है। अब इसे पास होने में भी कुछ समय लगेगा। मानसून आने से पहले इन नालों की सफाई हो जाएगी तो शहर में पानी की निकासी भी ठीक प्रकार से हो जाएगी। क्योंकि शहर में लोग व नप की बैठक पार्षद भी नालों की सफाई को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

सकर मशीन व बुलडोजर से होगी सफाई
शहर के हुडा सेक्टर में करीब 10 किलोमीटर तक बरसाती पानी निकासी के लिए बनी स्ट्रॉम वाटर लाइन की सफाई के लिए सकर मशीन का प्रयोग किया जाएगा। हुडा सेक्टर में इस स्ट्रॉम वाटर लाइन की सफाई को लेकर कई बार यहां के निवासी मांग कर चुके हैं। इसके अलावा शहर के करीब 40 नालों की सफाई की जाएगी। इन नालों में जो डेढ़ फीट चौड़े हैं उनकी सफाई के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा अन्य छाटे नालों की सफाई अन्य साधनों से करवाई जाएगी।

वर्जन-
मानसून से पहले सभी नालों की सफाई की जाएगी। इसके लिए 40 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। यह बजट पास होते ही हुडा सेक्टर की स्ट्रॉम वाटर लाइन सहित शहर के सभी नालों को साफ करवा दिया जाएगा।-विकास शर्मा, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed