फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talent shines on the track; Deepika named Best Athlete.

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रैक पर दौड़ी प्रतिभा, दीपिका बनीं बेस्ट एथलीट

Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Talent shines on the track; Deepika named Best Athlete.
फोटो नंबर-11महिला कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती छात्राएं। संवाद
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 38वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में समापन हुआ। एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका को प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट चुना गया। दीपिका ने लंबी कूद में पहला और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में निशु प्रथम, दीपिका द्वितीय और सोनू तृतीय रहीं। लंबी कूद में दीपिका प्रथम, सुरक्षा द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में खुशबू ने पहला, ज्योति ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में खुशी की टीम प्रथम, ज्योति की टीम द्वितीय और बीरमती की टीम तृतीय रही। ऊंची कूद में जिया प्रथम, दीपिका द्वितीय और अंतिम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में महाविद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि खेल छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच देते हैं। खेल प्रभारी डॉ. एम. शिबगतुल्लाह कादिरी ने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि खेल भावना, एकजुटता और निरंतर प्रयास का उत्सव हैं। उप-प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने कहा कि खेल जीत में विनम्रता और हार के बाद फिर मजबूती से खड़े होने की सीख देते हैं।

प्रतियोगिता में शिक्षण, गैर-शिक्षण और ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए भी 100 मीटर दौड़ कराई गई। शिक्षण स्टाफ पुरुष वर्ग में डॉ. एम. शिबगतुल्लाह कादिरी प्रथम रहे, जबकि महिला वर्ग में डॉ. सुमन यादव ने पहला स्थान हासिल किया। नॉन-टीचिंग और ग्रुप-डी वर्ग में भी कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। महाविद्यालय संरक्षक डॉ. यशपाल ने अतिथियों और स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed