{"_id":"68b884dcc9e90227910d226b","slug":"drains-and-sewers-should-be-cleaned-regularly-deputy-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129182-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों और सीवर की लगातार सफाई हो : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों और सीवर की लगातार सफाई हो : उपायुक्त
Wed, 03 Sep 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3शहर में जलभराव व स्वच्छता का जायजा लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। हरियाणा स्वच्छता अभियान और शहर में जलभराव का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
डीसी ने कहा कि अभियान में जनभागीदारी के साथ लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी विभाग के अधिकारी भी इस पर विशेष फोकस करें। उपायुक्त ने निजामपुर रोड पर औद्योगिक क्षेत्र से जल निकासी के लिए लगाए गए पंपसेट का निरीक्षण किया। उन्होंने तेज गति से पानी निकालने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाईपास तथा एचएसवीपी सेक्टर का निरीक्षण किया। सेक्टर में उन्होंने सभी छोटे बड़े पार्कों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जल निकासी के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालियों और सीवर की लगातार सफाई हो।
उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे कूड़े को सड़कों व खाली स्थान पर न फेंके। स्वच्छता के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। उन्होंने सेक्टर में मुख्य मार्ग पर खड़े पानी को तुरंत निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ जितेंद्र हुड्डा तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।