{"_id":"6b05ddbd9b96d68e2809b487","slug":"drain-drain-damaged-no-resolution-despite-complaintsaints-narnol-news-c-196-1-nnl1010-148056-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 35 लाख का नाला क्षतिग्रस्त, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 35 लाख का नाला क्षतिग्रस्त, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
फोटो 17 नाले के ऊपर टूटा हुआ ढक्कन। संवाद
सिहमा। गांव खत्रीपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनाया गया गंदे पानी की निकासी का नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। निर्माण के कुछ समय बाद ही नाला जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
वहीं, गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए टैंकों के ऊपर लगाए गए ढक्कन भी टूटे हुए हैं। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीण बाबूलाल सैन, रामकिशन, लालचंद, जयसिंह और राजाराम का कहना है कि नाले का निर्माण निर्धारित नियमों को दरकिनार कर किया गया है। करीब 35 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद इसकी हालत ऐसी हो गई है कि जगह-जगह मरम्मत की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि ठेकेदार ने मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया और भुगतान भी हासिल कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम पंचायत की ओर से भी उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
ग्राम पंचायत खत्रीपुर के सरपंच धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नाले की खामियों को लेकर कई बार शिकायत की गई है। ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, लेकिन विभागीय स्तर पर समाधान नहीं किया जा रहा।
पहले ठेकेदार ने निर्माण से किया इनकार, फिर सुधार का दिया भरोसा:
ठेकेदार सत्येंद्र कुमार ने शुरुआत में खत्रीपुर में नाला बनाने की बात स्वीकार नहीं की। बाद में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांव में नाले का निर्माण सत्येंद्र एंड कंपनी ने किया है। उन्होंने कहा कि नाले में जो भी कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त कर दिया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि गांव की सड़क के साथ लगने वाले नाले में किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो उसे विभाग की ओर से ठीक करवाया जाएगा। हालांकि, अंदर गांव में बनाए गए नाले का निर्माण और मरम्मत पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से नहीं करवाई जाएगी।