फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do not exploit water resources indiscriminately: Ashok Yadav

जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन न करें: अशोक यादव

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Do not exploit water resources indiscriminately: Ashok Yadav
निजामपुर। खंड के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नियाजलीपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक रामनिवास ने की। जल जागरूकता कार्यक्रम में खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, व्यवहार परिवर्तन सम्प्रेषण, दूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे-डायरिया, त्वचा का संक्रमण, पेयजल की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जन भागीदारी से ही सफल हो सकता है। विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्कान ने प्रथम स्थान, खुशबू ने द्वितीय स्थान और विष्णु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनदीप, जगबीर, संगीता, पुष्कर शर्मा और सत्यपाल सिंह आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed