{"_id":"65944d17f6a3d968f7050e58","slug":"dj-pickup-vehicle-seized-fined-rs-10400-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6448-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीजे पिकअप गाड़ी की जब्त, 10,400 रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीजे पिकअप गाड़ी की जब्त, 10,400 रुपये लगाया जुर्माना
Tue, 02 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को डीजे सहित हिरासत में लिया है। साथ ही गाड़ी पर 10,400 रुपये का जुर्माना किया है। पुलिस द्वारा आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए शहर के राव तुलाराम चौक पर डीजे पिकअप गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया। कुछ युवा बाइकों पर सवार होकर तेज आवाज में डीजे बजाकर महेंद्रगढ़ शहर से गुजर रहे थे। इसके बाद गश्त कर रही पुलिस ने डीजे पिकअप गाड़ी को रुकवाया और जब्त कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया की जो लोग बडे़ म्यूजिक सिस्टम लगवा कर बहुत तेज आवाज में संगीत बजाते हुए चलते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सड़कों पर चलने वाले दूसरे वाहनों के चालकों तथा राहगीरों का भी ध्यान भटक जाता है और हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है। जिला पुलिस अधीक्षक ने ऊंची आवाज से होने वाली परेशानी, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज आवाज में म्यूजिक बजाने तथा रात के 10 बजे के बाद डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।