फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District town planner ransacked illegal colony

जिला नगर योजनाकार ने अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
District town planner ransacked illegal colony
काटी गई अवैध कॉलोन में दीवार को तोड़ती जेसीबी मशीन । संवाद - फोटो : Narnol
जिला नगर योजनाकार की टीम मंगलवार को पूरे लाव लश्कर के साथ कोजिंदा रोड पहुंची। यहां पर टीम ने तीन एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई डीटीपी प्रवीण कुमार की अगुवाई में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

बता दें कि कोजिंदा रोड पर महानिदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से बिना अनुमति लिए तीन एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जिला नगर योजनाकार की टीम ने जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई में 20 चहारदीवारी व डीपीसी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि वे शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग चंडीगढ़ से अनुमति लेने के बाद ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में पता कर लें। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed