फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District-level yoga competition in Narnaul tomorrow; eight players to participate.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में कल जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता, आठ खिलाड़ी लेंगे भाग

Sun, 27 Sep 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
District-level yoga competition in Narnaul tomorrow; eight players to participate.
फोटो नंबर- 28गांव सिसोठ ​स्थित खेल नर्सरी में योगा का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 28 सितंबर को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के खाते में क्रमश: 1 हजार, 700 व 500 रुपये की राशि भी जमा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। गांव सिसोठ स्थित योग खेल नर्सरी के आठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। योग प्रशिक्षक निलेश मुदगल ने बताया कि मौजूदा सत्र में योग खेल नर्सरी शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत 21 जून को भी खेल नर्सरी के दो खिलाड़ी जयवंत व पलक ने पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उम्मीद है खिलाड़ी जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
योग प्रतियोगिता को लेकर उत्साहित हूं और नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही हूं। मुकाबले के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।-रितिका, योग

---------
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव जिला स्तर पर सहायक सिद्ध होंगे। उम्मीद है बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहूंगा।-जयवंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article