{"_id":"69bee7df36dca6bc0b0548b7","slug":"district-level-foot-march-will-be-organised-on-martyrs-day-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137507-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहीद दिवस पर निकलेगी जिलास्तरीय पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहीद दिवस पर निकलेगी जिलास्तरीय पदयात्रा
Sun, 22 Mar 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहीद दिवस पर 23 मार्च को माय भारत की ओर से जिलास्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को समर्पित होगी। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करना है।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि यह पदयात्रा माय भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत आयोजित की जाएगी। इसमें जिले से कम से कम 500 युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इससे एक सशक्त, एकजुट एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण का निर्माण होगा।
उन्होंने बताया कि सिविक सेंस चैलेंज के तहत 22 मार्च को सुभाष पार्क सहित शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
गांव डोहर खुर्द के पंचायत भवन में कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद संबोधन होगा। पदयात्रा डोहर खुर्द, डोहर कलां, जाखनी, खटोटी खुर्द, खटोटी कलां, भांखरी तक लगभग 5-6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।