फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced to the hymns during Durga Puja festival.

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा पूजा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 11 Oct 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns during Durga Puja festival.
नारनौल। पुरानी कचहरी मैदान में टाइगर क्लब परिवार द्वारा आयोजित 21वें दुर्गा पूजा महोत्सव में वीरवार सुबह माता रानी की आरती की गई। वहीं रात को मां कालरात्रि का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम क्लब के पंडित नारायण शास्त्री यजमान पवन राज सिंघल को परिवार सहित पूजन करवा माता रानी की ज्योत प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया गया। संकीर्तन में प्रसिद्ध गायक विकास जांगिड़, नवीन वशिष्ठ, मंजू यादव तथा परमानंद वर्मा ने अपने भजनों के माध्यम से महामाई का गुणगान किया। भजन गायकों ने देर रात तक माता रानी के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। दुर्गा पूजा महोत्सव में बच्चों ने भजनों पर अपने नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों की खूब तालियां बटोरी। टाइगर क्लब द्वारा उमेश चौधरी सहित नृत्य की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टाइगर क्लब सह संयोजक प्रवीण यादव, नरेश चौहान, राजेश सैनी, सुनील कुमार, राजेश लखेरा, ललित सैनी, पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल, रवि खन्ना, अरुण सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed