फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced on Baba Shyam who did it, Baba Shyam who got it done...

Mahendragarh-Narnaul News: करने वाले बाबा श्याम, करवाने वाले बाबा श्याम... पर झूमे भक्त

Thu, 23 Nov 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Baba Shyam who did it, Baba Shyam who got it done...
महेंद्रगढ़। शहर के माेहल्ला नीमड़ी नीचे स्थित श्री शिव साईं मंदिर परिसर में श्री श्याम बाबा की मूर्ति स्थापना करवाई गई व इससे पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित इस कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी के द्वारा किया गया तथा मंदिर कमेटी की ओर से सभी मेहमानों का फूल माला व दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह कलश यात्रा शहर के परशुराम चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड़, मसानी चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंची जिसमें 251 महिलाएं अपने सिर पर कलश उठाकर बाबा के जयकारे लगाती हुई चल रही थी और श्याम बाबा की रथ यात्रा भी उनके पीछे-पीछे डीजे के साथ चल रही थी। मार्ग में अनेक भक्तों के द्वारा इस भव्य कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा खाटू श्याम में की गई। उसके बाद मूर्ति को खाटू धाम के श्याम कुंड में नहलाकर श्याम बाबा के मंदिर पर चढ़ाकर महेंद्रगढ़ लाया गया। श्याम बाबा का शृंगार 21 विभिन्न तरह के फूलों के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी प्रधान लीलू बोहरा, सुनील लखेरा, पवन शर्मा, अजय लखेरा, गोलू भाटिया, पार्षद अशोक सैनी, बॉबी पेंटर, सरला ममता, प्रवक्ता सुशील शर्मा, महेंद्र गोसाईं, रविंद्र पुजारी, अरुण शर्मा, प्रवीण लखेरा, बंटी पेंटर, बिशनदयाल, टिंकू लखेरा, राधेश्याम शर्मा, प्रमोद निंबेड़िया, विष्णु सोनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, दीपक शर्मा, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed