{"_id":"613a533a8ebc3e2c206c2c3f","slug":"development-of-humanity-incomplete-without-women-empowerment-kritish-narnol-news-rtk623486339","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा : कृतिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा : कृतिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य व यूएन वालंटियर के सहयोग से जिला बाल संरक्षण यूनिट कार्यालय में महिला सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतिश रहे। अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी महेंद्र कुमार नायक ने की। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयंसेवा के संदर्भ में बनाए गए पांच पोस्टर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि कृतिश ने कहा कि चाहे खेल कूद हो अथवा अंतरिक्ष, विज्ञान, और अन्य किसी भी क्षेत्र में हमारे देश की महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। वे निरंतर आगे बढ़ रही हैं और अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि वह मेन्स्ट्रेरशन के बारे में जागरूक हो, स्वच्छता के लिए जागरूक हो। इसलिए सस्ती दरों पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए स्पर्श सेनेटरी नैपकिन योजना शुरू की गई हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी महेंद्र कुमार नायक ने बताया कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। डॉ. पंकज गौड़ और पिंकी ने भी महिलाओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह, समाजसेवी जगराम कालिया, वाइआरसी कोऑर्डिनेटर अनिल ढिढारिया, यूथ लीडर लक्ष्मीचंद, मोहित इसराना, रविंद्र कुमार व कर्मपाल मौजूद रहे।