{"_id":"6220d272da0fcc5ba71e3839","slug":"deputy-director-and-sdo-of-animal-husbandry-and-dairying-department-suspended-in-narnaul-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक और एसडीओ निलंबित, कार्यक्रम में कृषि मंत्री के साथ नहीं थे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक और एसडीओ निलंबित, कार्यक्रम में कृषि मंत्री के साथ नहीं थे मौजूद
Thu, 03 Mar 2022 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:06 PM IST
सार
दोनों अधिकारी नांगल चौधरी की गोशाला में रखे कार्यक्रम में कृषि मंत्री के साथ नहीं मौजूद थे। हालांकि निलंबित करने के पीछे का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने नारनौल में पशुपालन और डेयरी विभाग नारनौल के उप निदेशक डॉ. नसीब सिंह और एसडीओ डॉ. बलजीत सिंह को निलंबित कर दिया है। पशुपाल एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने बुधवार को निलंबन के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
इसके पीछे का असली कारण क्या है इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि सोमवार को नांगल चौधरी की एक गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जेपी दलाल गए हुए थे, जिसमें प्रोटोकॉल के तहत उक्त अधिकारी उपस्थित नहीं थे। शुक्रवार को लिंक ऑफिसर डॉ. भूप सिंह यादव पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल की नारनौल में जन परिवेदन समिति की बैठक थी। बैठक के बाद वह नांगल चौधरी स्थित गोशाला में रखे कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके पास गोशाला से संबंधित कोई समस्या आई थी। समस्या को लेकर जब उन्होंने पशुपाल विभाग के अधिकारी के बारे में पूछा तो वहां पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
नियमानुसार प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी को वहां पर मौजूद होना चाहिए था। इसको लेकर कृषि मंत्री ने उप निदेशक डॉ. नसीब सिंह एवं एसडीओ को निलंबित करने के आदेश दिए। बुधवार को पशुुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने उनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
मुझे डॉ. नसीब सिंह और डॉ. बलजीत सिंह के निलंबित होने की सूचना आई है। मैं लिंक अधिकारी होने के नाते शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करूंगा। -डॉ. भूप सिंह, लिंक अधिकारी, रेवाड़ी।