{"_id":"68e40898946468c7080d9880","slug":"demonstration-demanding-to-start-the-purchase-of-millet-and-provide-fertilizer-and-seeds-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130690-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद शुरू करने और खाद-बीज मुहैया कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की खरीद शुरू करने और खाद-बीज मुहैया कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो 6 लघु सचिवालय में खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते संगठन के सदस्य।स्रो
नारनौल। किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करने और रबी फसलों की बिजाई के लिए पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया।
किसान संगठन एआईकेकेएमएस ने मुख्यमंत्री और कृषि व किसान कल्याण मंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम नारनौल को सौंपा। इससे पहले किसानों ने नारेबाजी की। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि बाजरा इस इलाके की मुख्य फसल है। सरकार की बाजरा खरीद की घोषणा को 14 दिन हो गए हैं, लेकिन नारनौल सहित जिला की किसी भी अनाज मंडियों में सरकार ने एमएसपी पर बाजरा का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है।
इससे साफ जाहिर है कि सरकार की मंशा एमएसपी पर बाजरा खरीद की नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाय भावांतर भरपाई योजना किसानों के साथ छलावा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि मुख्य फसल बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर
विज्ञापन
जिले की सभी अनाज मंडियों में तत्काल सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। वहीं, रबी फसलों के लिए पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर एआईकेकेएमएस जिला प्रधान बलबीर सिंह, जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, कामरेड अभय सिंह चंदपुरा, रामस्वरूप नंबरदार, शेर सिंह बसीरपुर, हंसराज गणियार, महीपाल सिंह पूर्व सरपंच, छाजूराम रावत, रामकुमार, सीताराम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब, सुबे सिंह, अमर सिंह, मास्टर सुबे सिंह, सतीश कुमार, रोहतास नंबरदार उपस्थित रहे।