फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demonstration against the murder of Sukhdev Singh in village Basai

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बसई में सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the murder of Sukhdev Singh in village Basai
गांव बसई में टायर जलाकर नारेबाजी करते राजपूत समाज व सर्व समाज के लोग।
महेंद्रगढ़। राजस्थान के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी के हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव बसई में राजपूत समाज के लोगों ने सर्व समाज के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। दो दर्जन से अधिक युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए राजस्थान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं चेतावनी दी कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर राजपूत समाज सर्व समाज के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुकेश सिंह, शंकर सिंह, सोनू, संदीप सिंह, लाल सिंह, परीक्षित, रमेश, आनंद, नसीब व समशेर सहित एक दर्जन से अधिक युवाओं ने महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के एक पूर्व विधायक प्रत्याशी पर भी गांव खुडाना में पुलिस टीम पर फायरिंग व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने की वारदात में शामिल नितिन फौजी को बचाने के प्रयासों का आरोप लगाया है। साथ ही युवाओं ने सुखदेव हत्याकांड में शामिल महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नितिन फौजी के घर पर पुलिस सुरक्षा और बढ़ाई
वहीं दूसरी और हत्याकांड में शामिल आरोपी दौंगड़ा जाट निवासी नितिन फौजी के घर पर चार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वीरवार को महज दो पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। वहीं शुक्रवार को अब कुल चार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed