फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for action against the saint who made caste based remarks

Mahendragarh-Narnaul News: जातिसूचक टिप्पणी करने वाले संत पर कार्रवाई की मांग

Sun, 14 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jan 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the saint who made caste based remarks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। संत रामभद्राचार्य की ओर से श्रीराम कथा के दौरान जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति सहित विभिन्न संगठनों ने रविवार को गुरु रविदास मंदिर में बैठक की। इसमें रोष जताते हुए संत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान और संचालन महासचिव बिरदी चंद गोठवाल ने की। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे वीडियो और टीवी पर प्रसारित खबर में श्रीराम कथा के दौरान संत रामभद्राचार्य द्वारा एक विशेष जाति पर टिप्पणी की जा रही है। जबकि संत का कार्य समाज को जोड़ना होता है, ना की तोड़ना। चंदन सिंह जालवान ने कहा कि इससे लोगों में रोष है।कहा कि राष्ट्रपति, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर संत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। इस अवसर पर शिवनारायण मोरवाल, लाला राम नाहर, बलबीर सिंह बबेरवाल, अनिल फाण्डन, रामकुमार ढैणवाल, जसवंत भाटी, राजेश चांवरिया, पत राम खिंची, तोताराम, रोहताश बबेरवाल, जयपाल सिंह, प्यारेलाल चवन, बाबूलाल नारनोलिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed