फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for action against the accused of assaulting the employees of Electricity Corporation

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम के कर्मचारियों से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 14 Jan 2023 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused of assaulting the employees of Electricity Corporation
बिजली निगम कार्यालय में बैठक कर विरोध जताते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। बिजली निगम के कर्मचारियों से मारपीट मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने शनिवार को 2 घंटे कामकाज बंद करके विभागीय एसडीओ व पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पुलिस को सोमवार तक मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो विभागीय कामकाज बंद कर जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यूनियन प्रधान जितेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले गांव सिरोही बहाली में बिजली चोरी रोकने गई टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर फोन तोड़ कर रिकॉर्डिंग डिलिट कर दी थी और एक कर्मचारी की सोने की चेन तोड़ ली थी। जिसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस को दी गई थी, लेकिन जांच कर्ता अधिकारी ने आरोपियों से मिलीभगत करके शिकायत में कई धाराएं हटा दी हैं। बावजूद इसके उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बल्कि बार-बार उन्हें थाने में बुलाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे कामकाज छोड़कर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed