फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for a joint committee for income verification in PPP

Mahendragarh-Narnaul News: पीपीपी में आय सत्यापन के लिए संयुक्त समिति की मांग

Sat, 12 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for a joint committee for income verification in PPP

विज्ञापन
कनीना। परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के सत्यापन और अंत्योदय अन्न योजना से जुड़े परिवारों की सही सूची तैयार करने की मांग को लेकर कनीना खंड सरपंच एसोसिएशन ने बीडीपीओ राजेश कुमार जांघू को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर यादव कोटिया ने किया।
सरपंचों ने कहा कि आय सत्यापन एक संवेदनशील कार्य है। इसलिए इसकी जांच केवल एक स्तर पर न कराकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त समिति बनाई जाए। समिति घर-घर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करे और निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र परिवारों की सूची तैयार करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय के आधार पर लोगों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। गलत जानकारी के कारण पात्र परिवार योजनाओं से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने मांग की कि सत्यापित सूची ग्राम सभा में रखकर लोगों की आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान डिंपल कैमला समेत कई सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed