{"_id":"6473a2829062054b400a23d4","slug":"dead-body-of-young-man-resident-of-sigdi-found-in-suspicious-condition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-251-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध अवस्था में मिला सिगड़ी निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध अवस्था में मिला सिगड़ी निवासी युवक का शव
Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 29 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव सिगड़ी निवासी एक 34 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव देवनगर की बणी में नदी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक के चेहरे पर तेज धार हथियार के चोट के निशान थे तथा शव भी लहुलुहान अवस्था में मिला। रविवार सुबह जब ग्रामीणों सैर पर निकले तो पुलिस को 112 पर कॉल करके शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर सदर थाना प्रभारी स्योताज सिंह पुलिस बल सहित पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के चाचा बलवान सिंह के बयान पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सिगड़ी निवासी बलवान सिंह न बताया कि उसका 34 वर्षीय भतीजा राकेश जमीदारें का काम करता था। शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे घर से बिना बताए अकेला कहीं चला गया। रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके भतीजे राकेश का शव देवनगर की नदी के पास पड़ा हुआ है। वह गांव के मौजूद व्यक्ति के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यह शव उसके भतीजे का ही है। उन्होंने बताया कि राकेश के मुंह पर किसी धारदार हथियार से चोट मारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भतीजे राकेश की किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोट मारकर हत्या की है। पुलिस ने मृतक के चाचा बलवान सिंह के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के दो लड़के हैं बड़ा लड़का 12वीं और छोटा लड़का नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। सदर थाना पुलिस को सूचना मिली की देवनगर के पास शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने इधर-उधर जानकारी जुटाने लगी। पुलिस ने देवनगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर फुटेज भी ली।
8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर महेंद्रगढ़, सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने 8 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रिंकू उर्फ जोगेंद्र निवासी भीलगांव थाना बुहाना जिला झुंझनू राजस्थान हाल आबाद चामधेड़ा रोड महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे ढाकला जिला झज्जर से गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज करने के शीघ्र बाद पुलिस द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों में शहर थाना प्रभारी श्योताज सिंह, सीआईए टीम, एसपी की गुप्तचर टीम ने आरोपी झज्जर से काबू कर लिया।