{"_id":"67c202b11ea8e85e0c0feb57","slug":"dc-and-sp-inspected-polling-stations-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121879-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीसी व एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीसी व एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अटेली/कनीना। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को अटेली व कनीना नगर पालिका में विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, कनीना के एसडीएम व आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह और नारनौल के एसडीएम व अटेली के आरओ रमित यादव भी मौजूद थे।
डीसी ने दोनों नगर पालिकाओं में बनाए गए मतदान केंद्रों और कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम का रिस्पांस तुरंत होना चाहिए। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरा की लोकेशन के संबंध में भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने आम नागरिकों से शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एक मार्च को सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम तथा चुनावी सामग्री लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वोटर ये आई डी कार्ड दिखाकर डाल सकेंगे वोट:
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 2 मार्च को कनीना और अटेली नगर पालिका चुनाव के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि जिन वोटरों के पास अगर वोटर कार्ड नहीं है तो वे अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं। भुगतान आदेश, भूतपूर्व विधवा आश्रित प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन आदेश, विधवा पेंशन आदेश फोटो सहित, स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड फोटो सहित, राशन कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड आदि दिखाकर मतदान कर सकते हैं।