फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Day temperature rises by 1.8 degrees Celsius

Mahendragarh-Narnaul News: दिन के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

Fri, 20 Feb 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Day temperature rises by 1.8 degrees Celsius
फोटो नंबर- 13नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
नारनौल। जिले में मौसम मौसम शुष्क व साफ है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। न्यूनतम में गिरावट व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम में 1.5 डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। वहीं तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 8.5 व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

...................
लोग हो रहे पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित
नारनौल। बदलते मौसम के कारण लोग खांसी, जुकाम, बुखार व पाचन संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। वहीं लोगों में टाइफाइड संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 5 से 7 मरीज टाइफाइड के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ओपीडी की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सामान्य दिनों में नागरिक अस्पताल में ओपीडी संख्या 1 हजार के आस-पास बनी रहती है। लेकिन अब ओपीडी संख्या 1300 के आस-पास बनी हुई है।
शुक्रवार को ओपीडी संख्या 1270 दर्ज की गई। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही व ठंडा-गर्म और बाहर का खाना खाने से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

वर्जन :
बदलते मौसम के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। अधिकतर मरीजों को पाचन संबंधित व टाइफाइड संक्रमण की समस्या अधिक बनी हुई है। लोगों से अपील है कि सुबह व शाम के समय गर्म कपड़े पहने, पानी सहित तरल पदार्थ व प्रोटीन युक्त खाने का सेवन करें। -डॉ. जितेंद्र यादव, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed