फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cultural presentation was successful, jokes were successful

Mahendragarh-Narnaul News: सांस्कृतिक प्रस्तुति ने रंग जमाया, चुटकुलों ने रंग जमाया

Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cultural presentation was successful, jokes were successful
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से एबीएम स्कूल के प्रांगण में रविवार को सर्व समाज होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव ने की।
विज्ञापन

गौड़ सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी को साथ लेकर चलने वाला समाज है और इसी कारण होली पर यह सर्व समाज को एक मंच पर एकत्रित कर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव, समाजसेवी रवींद्र सिंह मटरु, सोहना के सुधीर शर्मा, जजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज ने भी अपने छोटे गीतों के माध्यम से सभी को होली की बधाई व आपसी प्रेम और भाई चारे को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे पंकज गौड़ ने सभी का स्वागत अपनी कविताओं के माध्यम से किया।
विज्ञापन

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कैलाशचंद, सुधीर शर्मा, रविंद्र सिंह मटरू तथा डाॅ. मनीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी समाज के लोगों को होली की बधाई दी। उन्होंने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा नए भवन के लिए भूखंड खरीदने पर सभा के प्रधान राकेश मेहता को भी बधाई दी। होली महोत्सव की शोभा बढ़ाते हुए पूर्व सरपंच राजकुमार, राज्य अवार्डी प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, नांगल चौधरी से प्रमोद वत्स ने होली पर अपने गीत सुनाए तथा महेंद्र सिंह उर्फ झंडू व रजनी जांगड़ा ने गीत संगीत व अपने हास्य चुटकुलों के माध्यम से सभी का खूब मनोरंजन किया। पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा ने डफ के साथ सुंदर होली का भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed