फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   cultural

भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा ले : डॉ. वीर सिंह यादव

Sun, 25 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
cultural
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव सभा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सीपीएस राव दान सिंह व अ? - फोटो : Narnol
यादव धर्मशाला में यादव सभा के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि हकेंविवि के डीन डॉ. वीर सिंह यादव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेम राज यादव ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व सीपीएस और कांग्रेसी नेता राव दान सिंह, जेजेपी नेता राव रमेश पालड़ी और एडवोकेट धर्मवीर यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन अनिल भगड़ाना ने किया। कार्यक्रम में रेडियो सिंगर वैध नंदराम महाशय ने भजनों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण का स्तुति गान किया। प्रतिभा सम्मान समारोह में 34 होनहार विद्यार्थियों और युवाओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया। डॉ बीर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने यादव सभा में एक लाख रुपये अपने निजी कोष से दान स्वरूप भेंट किए। राव दान सिंह ने कहा कि हमें समाज के उत्थान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने अपने निजी कोष से यादव सभा में एक लाख 11 हजार रुपये दान स्वरूप भेंट किए। जेजेपी नेता राव रमेश ने कहा कि यादव सभा महेंद्रगढ़ समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यादव सभा द्वारा अनेक तरह के सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राव रमेश पार्टी ने भी अपने निजी कोष से 51000 रुपये दान स्वरूप भेंट किए। इस अवसर पर यादव सभा के पूर्व प्रधान कप्तान सरजीत सिंह यादव, पूर्व प्रधान राम कुमार, डॉ. राजवीर यादव, यादव सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अतुल यादव, बीईओ जग देव यादव, वेदपाल सिसोठ, बीईओ राजेंद्र सिंह यादव, बीईओ रामानंद यादव, बीईओ सूरज भान यादव, आरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशन लाल यादव, राव सुल्तान सिंह स्कूल के चेयरमैन सत्य पाल यादव, जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगड़ाना, प्रो. एचएस यादव, नगर पार्षद डॉ. तरुण यादव, दमन यादव कनीना, महावीर डीपी लावन, जगदीश पायगा, ब्रह्मदेव आर्य, संतोष पीटीआई, बलवंत बोहरा कुराहवटा, महेंद्र सिंह देव नगर, ठेकेदार कैलाश लावन, सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान सरपंच सतवीर यादव, सूबेदार हरि सिंह सहित यादव समाज के हजारों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed