फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crop sales could also get stalled if the crop survey (Girdawari) is delayed; strike raises concerns.

Mahendragarh-Narnaul News: खेतों का सर्वे हड़ताल में फंसा

Wed, 26 Aug 2026 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crop sales could also get stalled if the crop survey (Girdawari) is delayed; strike raises concerns.
फोटो संख्या:56- हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ में पटवार कार्यालय के लगा ताला-संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में पटवारियों की हड़ताल ने किसानों का चिंता बढ़ा दी है। करीब 216 पटवारी हड़ताल पर होने से खरीफ फसलों की विशेष गिरदावरी का सर्वे प्रभावित हो रहा है। विभाग को 5 सितंबर तक गिरदावरी पूरी करनी है लेकिन काम की रफ्तार थमने से तय समय में सर्वे पूरा करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में बाजरा, कपास समेत खरीफ की अन्य फसलें खड़ी हैं। गिरदावरी के दौरान पटवारी खेतों में जाकर फसल, रकबा और अन्य जानकारी दर्ज करते हैं। इसी रिकॉर्ड के आधार पर सरकारी दस्तावेजों में किसानों की फसल और जमीन संबंधी जानकारी अपडेट होती है। हड़ताल लंबी खिंची तो गिरदावरी में और देरी हो सकती है।
विज्ञापन

फसल बिक्री शेड्यूल बिगड़ने की संभावना
किसान धर्मपाल, अशोक ने सवाल उठाया कि जब पटवारी हड़ताल पर हैं तो खेतों में खड़ी फसलों का सर्वे कैसे पूरा होगा। गिरदावरी में देरी का असर आगे फसल बिक्री, सरकारी योजनाओं और फसल से जुड़े अन्य कार्यों पर पड़ सकता है। अक्तूबर और नवंबर में फसलों की बिक्री को लेकर शेड्यूल जारी किया जाना है। ऐसे में उससे पहले गिरदावरी और फसल संबंधी रिकॉर्ड का समय पर तैयार होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 हजार इंतकाल समेत काम अटके
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। बुधवार को राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 8 हजार इंतकाल, 5 हजार नकल और प्रमाण पत्र संबंधी काम लंबित हैं। एसोसिएशन ने विभागीय और तकनीकी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

फोटो संख्या:56- हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ में पटवार कार्यालय के लगा ताला-संवाद

फोटो संख्या:56- हड़ताल के चलते महेंद्रगढ़ में पटवार कार्यालय के लगा ताला-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed