{"_id":"644f74ab66b071ebfc031d58","slug":"woman-died-in-road-accident-in-narnaul-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में दर्दनाक सड़क हादसा: गुजरावास के पास बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल में दर्दनाक सड़क हादसा: गुजरावास के पास बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Mon, 01 May 2023 01:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 01 May 2023 01:43 PM IST
सार
दौगडा अहीर निवासी राहुल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 30 अप्रैल को वह और मेरी मम्मी अटेली से अपने गावं दौगडा अहीर आ रहे थे। रास्ते में मोटरसाईकिल का चालक अपनी उक्त मोटरसाईकिल को तेज रफ़्तार व गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और गलत दिशा में आकर उसकी मम्मी को मार दी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल के गुजरावास के पास बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज़ किया हैं।
विज्ञापन
बेटे के साथ बाइक पर वापस गांव जा रही थी महिला
दौगडा अहीर निवासी राहुल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि 30 अप्रैल को वह और मेरी मम्मी अटेली से अपने गावं दौगडा अहीर आ रहे थे। रास्ते में मोटरसाईकिल का चालक अपनी उक्त मोटरसाईकिल को तेज रफ़्तार व गफलत लापरवाही से चलाता हुआ आया और गलत दिशा में आकर उसकी मम्मी को मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मम्मी सुनीता गिर गई और मोटारसाईकिल चालक भी गिर गया। उसके बाद वह अपनी मम्मी को सम्भालने के लगा गया तो मोटरसाईकिल चालक अपनी मोटरसाईकिल को उठाकर मौके भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मौके पर 2-3 व्यक्ति आया गए, जिसकी सहायता से वह अपनी मम्मी को सरकारी अस्पताल अटेली लेकर गया, जहा पर चोट गंभीर होने कि वजह से हायर सैन्टर रेफर कर दिया। उसके बाद निजी अस्पताल लेकर गया, लेकिन चोट ज्यादा गम्भीर होने के वजह से रैफर कर दिया, जिसके बाद एम्बुलेन्स से रेवाड़ी लेकर आया, जहा पर उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया हैं।
विज्ञापन