{"_id":"58c1a6774f1c1bda32dc45ca","slug":"tow-shop-thief-arest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों में चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली पुलिस ने पखवाड़े भर के दौरान हुई दो अलग-अलग चोरी की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को वीरवार को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से दो को न्यायिय हिरासत में तथा एक आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि गत 15 फरवरी को खोखा मार्केट स्थित लोकेश मोबाइल रिपेयरिंग शॉप तथा 24 फरवरी को खोखा मार्केट में ही स्थित एएनके मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में चोरी हुई थी। यहां से चोरों ने हजारों रुपए कीमत के दर्जनों मोबाइल सहित मोबाइल एसेसरीज, कम्प्यूटर, सीपीयू, एलसीडी व साउंड सिस्टम आदि चुरा लिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान तीन युवकों अमरीश, संदीप और विकास को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों वारदातों में चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चौथे आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है और वह जल्द ही गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किय गया जहां से अमरीश को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर जबकि विकास और संदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन