{"_id":"591f46564f1c1bd529f250a9","slug":"tow-bus-accident-24-pasenger-injurd-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बसों की भिड़ंत में चौबीस यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बसों की भिड़ंत में चौबीस यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में फंसे बस चालकों को निकालते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल-रेवाड़ी सड़क पर गांव उनिंदा के समीप शुक्रवार शाम को दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 24 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अटेली सामान्य अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दौरान नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गया था। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु बनाया जा सका। बसों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के चालक बुरी तरह से वाहन में फंस गए थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।
राजस्थान परिवहन निगम की बस रेवाड़ी की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर से निजी बस रेवाड़ी से नारनौल की ओर जा रही थी। दोनों बसें गांव उनिंदा के समीप पहुंचते ही आपसे में टकरा गई। भिड़ंत में दोनों बसों के चालक बुरी तरह फंस गए और यात्री भी घायल हो गए। महिलाओं व बच्चों की आवाज सुनकर उनिंदा के निवासियों ने एकत्रित होकर घायलों को बस से निकाला। यात्रियों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया। बसों में बुरी तरह फंसे चालकों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब लोगों का प्रयास विफल हो गया तो ट्रैक्टर की सहायता से बस के अगले हिस्से को खींचकर चालकों को निकाला गया। राजस्थान बस चालक के दोनों पैर में फैक्चर हो गया है जबिक निजी बस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
इन्हें पहुंचाया अस्पताल
एंबुलेंस की सहायता से राजस्थान बस चालक खांदवा निवासी कुलदीप, सिंघाना निवासी राजीव व उसकी पत्नी किरण, फतनी निवासी मनोज कुमार, दिल्ली निवासी अभिषेक, हिमाचल मंडी निवासी डिपंल आदि को अटेली सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस घटना में लगभग 24 महिला व पुरुष घायल हुए हैं।
विज्ञापन
रास्ते में ही एंबुलेंस खराब
दुर्घटना की सूचना पाकर अटेली सामान्य अस्पताल से दो एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस चालक कुलदीप को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। इसकी वजह से दूसरी एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।