{"_id":"653512233af886e0cd02e717","slug":"three-women-from-meerut-stole-chain-in-narnaul-in-shrimad-bhagwat-geeta-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: श्रीमद्भागवत गीता पाठ में मेरठ की तीन महिलाओं ने नारनौल में चुराई चेन, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: श्रीमद्भागवत गीता पाठ में मेरठ की तीन महिलाओं ने नारनौल में चुराई चेन, गिरफ्तार
Sun, 22 Oct 2023 05:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 05:44 PM IST
सार
श्रीमद्भागवत गीता पाठ में आरोपी महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के नारनौल में अग्रवाल सभा भवन में श्रीमद्भागवत गीता पाठ में आरती के समय सोने की चेन चोरी करने के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मेरठ निवासी सुमन व मेरठ के टीपी नगर की सुमन व नीतू के रूप में हुई है। गिरफ्तार महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नई मंडी नारनौल निवासी प्रशांत ने थाना शहर नारनौल में सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि नारनौल की अग्रवाल सभा में 21 सितंबर की रात श्रीमद्भागवत कथा में करीब 6-7 महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
जब महिलाओं को गले से सोने की चेन चोरी होने की बात पता चली तो कथा में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर रात के करीब साढ़े 8 बजे तक सीसीटीवी की जांच में जुटी रही, लेकिन महिला चोर भीड़ ज्यादा होने की वजह से भागने में कामयाब हो गई थी। पुलिस बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी चोर की तलाश करने में रात भर जुटी रही थी। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन