{"_id":"97b664ede40b32d8e05c79dfacdeef33","slug":"sucide-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Thu, 31 Dec 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मीयां की सराय में बुधवार की रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला
विज्ञापन
समाप्त कर ली।
बुधवार की शाम सचिन (23) अपने घर पर खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों को कुछ शंका हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
परिजनों ने सचिन को पंखे के सहारे फंदे से लटकता पाया जो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सचिन के पिता नरेश सैनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सचिन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन