फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   robbry, crime,police, narnaul,villegers

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 24 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
robbry, crime,police, narnaul,villegers
लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव बिहाली के ग्रामीण मंगलवार को उपायुक्त से मिले और गांव में 7 अगस्त को सुरेश कुमार के कुएं पर हुई गोलीबारी और लूटपाट के मामले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा। उन्होेंने उपायुक्त को बताया कि इस संबंध में 21 गांवों की एक पंचायत भी हो चुकी है, जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


 ज्ञापन में  ग्रामीणों ने बताया कि 7 अगस्त की रात को गांव बिहाली में सुरेश कुमार के  कुएं पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हथियारों के बल पर अंधाधुंध गोलियां चलाई  और घर में रखा कीमती सामान जैसे गहने तथा नकदी आदि लूटकर ले गए। इस दौरान  हुई गोलीबारी के दौरान घायल हुए मनोज कुमार तथा उसकी माता सविता देवी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक पुलिस  ने आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगाया है तथा न ही सरकारी स्तर पर घायलों को  उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने 8 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज  कर दिया था, लेकिन आज तक कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गांव  बिहाली की चौपाल में 21 गांवों की महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस  पंचायत में मुख्य मांगों के अलावा सरकार से अपील की गई है कि आरोपियों को  अविलंब गिरफ्तार किया जाए। पंचायत में अन्य  मांगों को भी उठाया जिसमें पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और सरकारी तौर पर उनका उपचार किया जाए, ट्यूबवेलों व ढाणियों में रहने वाले  किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए, उपचाराधीन युवक मनोज को पुलिस  सुरक्षा प्रदान की जाए, कुओं व ढाणियों में रहने वालों को हथियार के  लाइसेंस दिए जाएं, हमलावरों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए और अटेली बहरोड रोड पर गांव बिहाली तथा कांटी के बीच पुलिस चौकी का गठन किया  जाए। इस मौके पर गांव बिहाली की सरपंच कविता देवी, कांटी का सरपंच  रामपत, अमीलाल, बाबूलाल, मनोहरलाल नंबरदार, दीवान सिंह पंच, ताराचंद,  पंचायत समिति के सदस्य जयसिंह यादव, सूबेदार वीरेंद्र आर्य, रामकुमार,  बाबूलाल पंच, अमित कुमार, राजकुमार, अशोक पंच, मदनलाल पूर्व सरपंच, बाबूलाल  पूर्व सरपंच, बद्रीप्रसाद, घासीराम व लीलाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed