{"_id":"5918ad2a4f1c1bf15285079d","slug":"robbry-bag-note-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमर में डंडा मारकर लुटेरे ले उड़े नोटों से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमर में डंडा मारकर लुटेरे ले उड़े नोटों से भरा बैग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर के अग्रेसन कॉम्पलैक्स से बाइक पर सवार तीन लुटरे एक व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। घटना उस समय की है जब व्यापारी अपना शोरूम बंदर कर लगभग सवा आठ बजे बैग लेकर अपने घर जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद कुछ लोगों ने बदमाशों को देखने का प्रयास किया किंतु वो चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कैलाश चंद ने सभी चौकियों पर नाकेबंदी करवा दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों को काबू नहीं कर पाई थी।
पीड़ित व्यापारी दिनेश गोयल ने बताया कि शॉपिंग कॉम्पलैक्स में उसका साड़ी का शोरूम है। इसके अलावा उसके पास दैनिक भास्कर न्यूज पेपर की एजेंसी भी है। उसके बताया कि वह और उसके तीन दोस्त चार अगल-अलग बाइकों पर जा रहे थे। उसने नोटों का भरा बैग गले में लटका रखा था जिसमें दो लाख रुपये और जरुरी दस्तावेज था। वह और उसके तीन दोस्त जब घर के लिए निकले थे तबी एक दोस्त कुछ कदम पर जाकर रुक गया। रैस्ट हाऊस की ओर से काली बाइक पर आए लुटेरों ने उसके कमर में ठंडा मारकर और बैग छीनकर फरार हो गए। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि पीछा करने वाले उनको पकड़ नहीं पाए। कुछ ही क्षण में चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित दिनेश इस घटना की शिकायत सिटी पुलिस को दी है और सीटी पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
बाक्स:
लुटरों ने बांध रखा था मुंह पर कपड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरों के पास काले रंग की बाइक थी। बाइक चालक ने काले रंग का हैलमेट पहना हुआ था जबकि पीछे बैठे दो बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आखिरी में बैठे बदमाश के पास लाठी थी। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थे।
विज्ञापन
बाक्स:
सीसीटीवी कैमरे में हो सकती है घटना कैद:
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो सकती है। जहां यह घटना हुई हैं वहां पर चार-पांच दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि सीसीटीवी फुटेज के जरीए लुटेरों तक पहुंचा जा सकता है।